रूस: मॉस्को में भीषण विमान हादसा, क्रू मेंबर्स मसेत 71 यात्रियों की मौत
रूस का एक विमान आज मास्को के बाहरी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें चालक दल के छह सदस्यों सहित कुल 71 लोग सवार थे।

रूस का एक विमान आज मास्को के बाहरी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें चालक दल के छह सदस्यों सहित कुल 71 लोग सवार थे। रूसी मीडिया की खबर के मुताबिक राजधानी के दोमोदेदोवो हवाईअड्डा से उड़ान भरने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
Russian authorities confirm fragments of crashed airliner have been found: AP
— ANI (@ANI) February 11, 2018
यह विमान यूराल स्थित शहर ओर्स्क जा रहा था। यह मास्को के बाहर रामेंस्की जिला में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। एंतोनोव एन -148 विमान का परिचालन घरेलू सारातोव एयरलाइंस करती है। रूसी समाचार एजेंसियों की खबर के मुताबिक विमान में 65 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।
समाचार एजेंसियों के मुताबिक अर्गुनोवो गांव के लोगों ने आग की लपटों में घिरे विमान को आसमान से गिरते देखा। रूसी आपात सेवा में मौजूद एक सूत्र ने इंटरफैक्स समाचार एजेंसी को बताया कि विमान में सवार 71 लोगों के जीवित बचे होने की कोई संभावना नहीं है। इसी समाचार एजेंसी ने खबर दी कि विमान का मलबा दुर्घटनास्थल के पास एक बड़े इलाके में बिखर गया।
यह भी पढ़ें-
UAE में मोदी: पहले हिंदू मंदिर के शिलान्यास के बाद मोदी ने कही ये अहम बातें
चुनाव आयोग के इस हलफनामे से नेताओं की उड़ी नींद
सुंजवां आर्मी कैंप आतंकी हमला: ऑपरेशन हुआ खत्म, 5 जवान शहीद - 4 आतंकी ढेर
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App