Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Photos Modi In Nepal: पीएम मोदी ने मुक्तिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

हिन्दुओं और बौद्धों के लिए समान रूप से पवित्र मुक्तिनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूरे विधि-विधान से पूजा की। वह इस मंदिर में पूजा करने वाले पहले वैश्विक नेता हैं। मोदी ने बौद्धों का पांरपरिक लाल परिधान धारण किया था।

Photos Modi In Nepal: पीएम मोदी ने मुक्तिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की
X

हिन्दुओं और बौद्धों के लिए समान रूप से पवित्र मुक्तिनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूरे विधि-विधान से पूजा की। वह इस मंदिर में पूजा करने वाले पहले वैश्विक नेता हैं। मोदी ने बौद्धों का पांरपरिक लाल परिधान धारण किया था। उन्होंने हिंदू और बौद्ध दोनों रीति - रिवाजों के अनुसार पूजा की। पूजा के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में प्रतीक्षा कर रहे लोगों का अभिनंदन किया और उनसे बातचीत की। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने कल कहा था कि शनिवार को पूजा-अर्चना समाप्त होने के बाद मोदी मुक्तिनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा करने वाले पहले विदेशी अतिथि बन जाएंगे। मोदी की यात्रा को देखते हुए मुस्तांग में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्थानीय प्रशासन ने मोदी की यात्रा को सुरक्षित और सुनियोजित बनाने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। मुक्तिनाथ घाटी में स्थित मुक्तिनाथ मंदिर हिंदुओं और बौद्धों दोनों के लिए पवित्र स्थल है। यह मंदिर पहाड़ी मुस्तांग जिले में थोरांग ला दर्रे से 3,710 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

Photos Modi In Nephal, Modi In Muktinath Temple, Modi Pashupatinath Temple, नरेन्द्र मोदी, नेपाल,मुक्तिनाथ,पशुपतिनाथ,

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story