फिलीपींस जेल में घुसे बंदूकधारी बदमाश, 150 कैदी भागे
जेल पर हुए हमले में संदिग्ध मुस्लिम विद्रोहियों का हाथ बताया जा रहा है।

X
haribhoomi.comCreated On: 4 Jan 2017 12:00 AM GMT
कोटाबाटो. फिलीपींस की एक जेल में बंदूकधारी बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान 150 से ज्यादा कैदी जेल से भाग गए। बंदूकधारियों और जेल सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई गोलीबारी के बीच एक गार्ड की मौत हो जबकि एक कैदी घायल हो गया। यह हमला सुनियोजित बताया जा रहा है। गौरतलब है कि करीब सौ मुस्लिम विद्रोहियों ने जेल पर हमला कर दिया था।
द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक फिलीपींस में बुधवार तड़के हथियारबंद लोग उत्तरी कोटाबाटो की एक जेल में घुस गए जिससे लगभग 150 से ज्यादा कैदी भागने में कामयाब रहे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, किडापवन डिस्ट्रिक जेल के वार्डन सूपरिंटेंडेंट पीटर बंगट ने रेडियो स्टेशन को बताया कि ये बंदूकधारी स्थानीय समयानुसार रात लगभग एक बजे जेल के सुरक्षाकर्मी पर गोली चलाकर अंदर घुसे। इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और एक कैदी घायल हो गया।
बंगट ने पुष्टि करते हुए कहा कि जेल में कैद 1,511 कैदियों में से 150 से ज्यादा भागने में कामयाब रहे। किडापवन के पुलिस प्रमुख लियो अजेरो ने बताया कि भागने वाले कैदियों में से दो को वापस गिरफ्तार कर लिया गया है। किडापवन शहर कोटाबाटो प्रांत में है। इस जगह को विद्रोही मुस्लिम समूह का गढ़ माना जाता है। जेल पर हुए हमले में संदिग्ध मुस्लिम विद्रोहियों का हाथ बताया जा रहा है।
बंगट ने कहा, 'यह एक सुनियोजित साजिश थी। कैदी कंबलों की मदद से भागने में सफल रहे। हमने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।' बंगट ने कहा कि कमाडंर डर्बी मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट से जुड़ा हुआ है। सेना के जवान और पुलिसकर्मी फरार कैदियों की तलाश कर रहे हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story