Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

‘बिहारी डकैत'' वाली चंद्रबाबू की टिप्पणी के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में याचिका दायर

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू द्वारा जनता दल (यूनाइटेड) के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को ‘‘बिहारी डकैत'''' कहे जाने के विरोध में यहां अदालत में शनिवार को एक याचिका दायर की गयी।

‘बिहारी डकैत वाली चंद्रबाबू की टिप्पणी के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में याचिका दायर
X

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू द्वारा जनता दल (यूनाइटेड) के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को ‘‘बिहारी डकैत' कहे जाने के विरोध में यहां अदालत में शनिवार को एक याचिका दायर की गयी।

स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एस. के. तिवारी के समक्ष याचिका दायर की, जिन्होंने मामले में सुनवाई के लिये 28 मार्च की तारीख तय की।
ओझा ने अपनी शिकायत में कहा है कि ‘‘क्षेत्रीय पूर्वाग्रह' से भरी उनकी टिप्पणी के बारे में अखबारों में पढ़कर वह ‘‘अपमानित' महसूस कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश में सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए नायडू ने यह विवादित टिप्पणी की थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story