तमिलनाडु में पेरियार की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई, दो व्यक्ति गिरफ्तार
तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में आज रात समाज सुधारक एवं द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई वी रामासामी‘‘ पेरियार'''' की प्रतिमा कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दी गई।

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में आज रात समाज सुधारक एवं द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई वी रामासामी‘‘ पेरियार' की प्रतिमा कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दी गई।
ये भी पढ़ें- युद्ध से बर्बाद सीरिया के घोउता में हवाई हमला, मरनेवालों की संख्या 800 तक पहुंची
पुलिस ने दावा किया कि इस घटना को नशे में रहे दो व्यक्तियों ने अंजाम दिया। यह घटना राजनीतिक रूप से महत्व रखती है क्योंकि भाजपा के एक नेता ने संकेत दिया था कि तर्कवादीनेता की प्रतिमा का अगला नम्बर हो सकता है जिसे गिराया जा सकता है। इससे पहले लेनिन की प्रतिमा को त्रिपुरा में संदिग्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरा दिया था।
जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान मुथुरमन और फ्रांसिस के तौर पर हुई है। दोनों ने नशे की हालत में तिरूपत्तूर में प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि संदेह है कि मुथुरमन भाजपा का कार्यकर्ता है, वहीं माना जाता है कि फ्रांसिस भाकपा का कार्यकर्ता है।
ये भी पढ़ें- ब्रिटेन के अधिकारियों ने ऑपरेशन ब्लूस्टार की फाइलों की गोपनीयता का किया बचाव
इससे पहले दिन में भाजपा नेता एच राजा ने तमिल में की गई एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘ लेनिन कौन है तथा लेनिन और भारत के बीच क्या संबंध है? भारत और कम्युनिस्टों के बीच क्या संबंध है? आज त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा हटायी गई और कल तमिलनाडु में ई वी रामासामी की प्रतिमा होगी।' पोस्ट बाद में हटा दी गयी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App