Viral: 5 साल की बच्ची को हुए पीरियड, दुनियाभर में आग की तरह फैल गई ये खबर
पीरियड का ये सबसे अजीब मामला सामने आया है।

महिलाओं को हर महीने माहवारी होती है। किसी भी लड़की को पहली बार पीरियड 12 से 15 साल की उम्र में होता है। लेकिन पीरियड का ये सबसे अजीब मामला सामने आया है। जी हां ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली 5 साल की बच्ची को पीरियड हो रहे हैं।
एमिली डोवर की अजीबोगरीब कहानी सुनकर आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के रहने वाली टैम डोवर ने अपनी पांच साल की बच्ची एमिली डोवर के साथ हो रही प्रॉब्लम शेयर की है।
एमिली को पांच साल की उम्र में ही पीरियड्स आने शुरू हो गए। एमिली जब दो साल की थी, तभी उसके ब्रेस्ट बड़ी लड़कियों जैसे विकसित हो गए थे। चार साल की उम्र आते-आते एमिली के पीरियड्स शुरू हो गए थे लेकिन अब उसमें मेनोपॉज के लक्षण दिख रहे हैं।
जब एमिली का जन्म हुआ था तो वह नॉर्मल हुई थी। लेकिन जन्म के दो हफ्ते बाद उसके वजन में एक अलग तरीके से बढ़ौतरी होनी शुरू हो गई। चार महीने की होने पर इसका वजन एक साल तक की बच्ची का लगने लगा।
जब एमिली को डॉक्टर्स के पास लेकर जाया गया तो पता चला कि एमिली को एडिसन नाम की बीमारी है। इस बीमारी में बॉडी के हॉर्मोंस उम्र की तुलना में तेजी से चेंज होने लगते हैं। इसमें बॉडी के हॉर्मोंस प्रेग्नेंट महिला जैसे हो जाते हैं। यह एड्रेनल ग्रंथियों की बीमारी होती है।
डॉक्टरों ने बताया कि एमिली को इस कीमोथेरिपी के बाद वही सब झेलना पड़ेगा जो मेनोपॉज के दौरान एक 50 साल की महिला को झेलना पड़ता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App