भारतीय इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले सीएम बने चामलिंग, ज्योति बसु का टूटा रिकॉर्ड
चामलिंग ने भारतीय इतिहास में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बना लिया है।

सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग ने भारतीय इतिहास में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने ज्योति बसु का लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ा है। पश्चिम बंगाल में सीपीएम की 34 साल की सरकार में ज्योति बसु 23 साल 137 दिन तक मुख्यमंत्री रहे। बसु 21 जून, 1977 से पांच नवंबर 2000 तक बंगाल के मुख्यमंत्री रहे।इस दौरान उन्होंने कुल 8,358 दिन राज किया।
ये भी पढ़ें- शॉपर्स स्टॉप की अगले तीन साल में 10 प्रतिशत बिक्री ऑनलाइन जुटाने का लक्ष्य
वहीं पीके चामलिंग 12 दिसंबर, 1994 में सिक्किम के मुख्यमंत्री बने, जो आज तक राज्य के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। इतने सालों तक सिक्किम का मुख्यमंत्री बने रहने का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए चामलिंग कहते हैं, इसका श्रेय में राज्य की जनता को भी देना चाहूंगा, क्योंकि उन्होंने मुझपर विश्वास किया। मेरा समर्थन किया। उन्हीं की दुआओं की वजह से मैं इतने सालों तक राज्य का प्रतिनिधित्व कर पाया हूं।
चामलिंग के इस रिकॉर्ड पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रवक्ता कहते हैं कि मुख्यमंत्री के मामले में उनके नेता ऐसा रिकॉर्ड स्थापित करेंगे जिसे तोड़ पाना बहुत मुश्किल होगा। प्रवक्ता आगे कहते हैं कि 67 साल के चामलिंग का कार्यकाल पूरा होने में अभी एक साल का समय और बचा है। अभी भी बहुत से लोगों का मानना है कि राज्य में अगले साल होने वाले चुनाव में चामलिंग अन्य उम्मीदवारों के मुकाबले राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए काफी मजबूत दावेदार होंगे।
एक साल का कार्यकाल बचा
अभूतपूर्व विकास देखा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App