पाक आर्मी के अत्याचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के बाहर बलोच, सिंधी और पश्तून कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
पश्तून, बलोच और सिंधी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी आर्मी के अत्याचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के सामने उस समय जमकर प्रदर्शन किया जब स्विट्जरलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का 38वां सत्र चल रहा था।

पश्तून, बलोच और सिंधी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी आर्मी के अत्याचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के सामने उस समय जमकर प्रदर्शन किया जब स्विट्जरलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का 38वां सत्र चल रहा था।
Pashtun, Baloch & Sindhi activists protest in front of the United Nations during the ongoing 38th Session of the UN Human Rights Council in Switzerland's Geneva, against atrocities by Pakistan Army. pic.twitter.com/5n7tHgdyAs
— ANI (@ANI) June 25, 2018
इसके अलावा ब्लूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के द्वारा बलोच लोगों के उत्पीड़न का मामला अब में लंदन में भी उठा है। यहां बलोच नेशनल मूवमेंट के सदस्यों ने लंदन की 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर पाक आर्मी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
London: Baloch National Movement (BNM) organised a protest at 10 Downing Street yesterday demanding end to Pakistan Army's occupation of Balochistan province & justice for Baloch women and children who have been facing torture and sexual harassment by Pakistan Army. pic.twitter.com/E5fKqLcmZP
— ANI (@ANI) June 25, 2018
प्रदर्शनकारियों ने बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा बलोच महिलाओं और बच्चों के साथ अत्याचार का मामला उठाया। इन प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना पर महिलाओं का रेप करने का आरोप भी लगाया है।
बता दें कि बलूचिस्तान में लंबे समय से पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का विरोध जारी है। पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान में पहला प्रदर्शन साल 1948 में हुआ था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App