नवाज शरीफ को जुर्म की नहीं, जुर्म को रोकने की दी जा रही है सजा: परवेज राशिद
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता और पूर्व मंत्री परवेज राशिद ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधनमंत्री नावाज शरीफ की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता और पूर्व मंत्री परवेज राशिद ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधनमंत्री नावाज शरीफ की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
परवेज राशिद ने कहा कि नवाज शरीफ को जुर्म की नहीं, जुर्म को रोकने की सजा दी जा रही है। अगर नवाज शरीफ जेल में होंगे तो क्या आप गुनहा कर पाएंगे? उन्होंने आगे कहा कि नहीं, क्योंकि अब हर वोटर नावाज शरीफ बन गया है।
Nawaz Sharif ko jurm karne ki nahi, jurm ko rokne ke liye saza di ja rahi hai. Agar Nawaz Sharif jail main honge toh kya aap gunah kar paayenge? Nahi, kyunki ab har voter Nawaz Sharif ban chuka hai: Pervaiz Rashid, Pakistan Muslim League-Nawaz pic.twitter.com/wkERVQO7OJ
— ANI (@ANI) July 13, 2018
यह भी पढ़ें- VIDEO: पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के नवासों ने प्रदर्शनकारी को मारा, लंदन पुलिस ने किया गिरफ्तार
आपको बता दें कि पनामा पेपर्स घोटाला व लंदन फ्लैट मामले में घिरे पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की गिरफ्तारी तय हो गई है। आज नवाज शरीफ व उनकी बेटी अबू धाबी से लाहौर के लिए रवाना हो गए हैं। आज शाम तक एयरपोर्ट पर उतरते हीं एनएबी की टीम उनको गिरफ्तार करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App