AIADMK हुई एक, तमिलनाडु के उप-मुख्यमंत्री बने पन्नीरसेल्वम
विलय के बाद ओ. पन्नीरसेल्वम ने शाम साढ़े चार बजे उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के बाद एआईएडीएमके के दो गुट आज एक हो गए हैं। तमिलनाडु के सीएम पलानीसामी और पन्नीरसेल्वम ने एआईएडीएमके के दोनों धड़ों ने एक होने का ऐलान किया था।
बता दें कि शाम साढ़े चार बजे पन्नीरसेल्वम ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाएगा। साथ ही पूर्व मंत्री के. पांडिराजन सरकार में तमिल आधिकारिक भाषा व तमिल संस्कृति मंत्री होंगे।
बता दें कि पन्नीरसेल्वम के एक नजदीकी नेता ने इस बात की जानकारी दी है। खबर है कि इस विलय के बाद तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम पार्टी प्रमुख होंगे साथ ही उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले सकते हैं जबकि मुख्यमंत्री ई.पलानीसामी मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
ये भी पढ़ें - दुनिया के किसी भी मुल्क में भारत को आंख दिखाने की हिम्मत नहींः राजनाथ सिंह
बीते शनिवार को पन्नीरसेल्वम कहा था कि एआईएडीएमके के दोनों धड़ों का विलय अगले एक से दो दिनों में हो जाएगा।
Had few difficulties in recent times,similar to what happened after MGR's demise,but both OPS & EPS came forward to unite party: KP Munusamy pic.twitter.com/A13z5j5k6v
— ANI (@ANI) August 21, 2017
वह अपने नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक (पुरात्ची थलाइवी अम्मा) धड़े के नेताओं के विलय के मुद्दे पर अनौपचारिक चर्चा करने के बाद बात कर रहे थे।
Visual from outside AIADMK party head office after #AIADMKMerger. pic.twitter.com/S4gNUbJCMT
— ANI (@ANI) August 21, 2017
बीते साल जे.जयललिता के निधन के बाद पार्टी दो धड़ों में बट गई थी। एक गुट पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व में था और दूसरा मुख्यमंत्री पलानीसामी के नेतृत्व में था। बता दें कि फिलहाल शशिकला आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद हैं।
#FLASH O. Panneerselvam to be given portfolio of Finance & the position of Deputy CM, to be sworn in at 4.30 pm, today. pic.twitter.com/PBCJ9p8JjC
— ANI (@ANI) August 21, 2017
पन्नीरसेल्वम आज साढ़े 4 बजे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें वित्त मंत्री पद दिया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App