पाकिस्तान मीडिया का दावा: नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से गोलीबारी, दो घायल
पाकिस्तानी मीडिया ने आज दावा किया कि नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से कथित तौर पर की गई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए।

पाकिस्तानी मीडिया ने आज दावा किया कि नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से कथित तौर पर की गई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। डॉन ऑनलाइन के मुताबिक यह घटना आज दोपहर पुंछ जिले में अब्बासपुर सेक्टर में हुई जहां भारत और पाकिस्तान से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षण मिशन (यूएनएमओजीआईपी) का तीन सदस्यीय दल पहुंचा हुआ था।
यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार का 1,000 मोहल्ला क्लिनिक बनाने का लक्ष्य: सत्येन्द्र जैन
अब्बासपुर के पुलिस अधिकारी काजी अरसलान ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक पोलास गांव में स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे तो उसी समय भारतीय सैनिकों ने गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी का दावा है कि गोलीबारी में संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षक बाल-बाल बच गए। सेना या विदेश विभाग ने अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App