पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब किया
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर बिना किसी भड़कावे के भारतीय जवानों द्वारा की गयी गोलीबारी की निंदा करने के लिए गुरुवार को भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 Feb 2018 7:56 AM GMT
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर बिना किसी भड़कावे के भारतीय जवानों द्वारा की गयी गोलीबारी की निंदा करने के लिए गुरुवार को भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया। इस गोलीबारी में स्कूली बच्चों को ले जा रही एक गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गयी।
विदेश मंत्रालय ने यहां जारी एक बयान में बताया कि महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने सिंह को तलब किया और बिना किसी भड़कावे के भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा की गयी गोलीबारी की निंदा की।
ये भी पढ़ें- चुनावी फायदे के लिये जाति का ‘‘संरक्षण' किया जा रहा : कमल हासन
पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने बट्टाल माधरपुर मार्ग पर स्कूली बच्चों को ले जा रहे एक स्कूल वाहन को जानबूझकर निशाना बनाया, फलस्वरुप वाहन का ड्रावइर सरफराज अहमद मर गया तथा स्कूली बच्चे बुरी तरह भयभीत हो गये।
फैसल ने कहा कि संयम के आह्वान के बावजूद भारत नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में लगा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में भारतीय सशस्त्र बल नियंत्रण रेखा एवं अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में 335 से अधिक संघर्षविराम उल्लंघन किये हैं जिनमें 14 नागरिकों की जान चली गयी।
फैसल ने रिहायसी क्षेत्रों को निशाना बनाने को निंदनीय और मानवीय मर्यादा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों और मानवीय कानूनों के विरुद्ध बताया तथा भारत से 2003 के संघर्षविराम का सम्मान करने की अपील की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story