पाकिस्तान आतंकियों को पनाह दे, ये अमेरिका को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं
अपने भाषण में हैली ने न्यूयार्क में हुए आतंकी हमले की भी सख्त निंदा की, जिसमें आठ लोग मारे गए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 Nov 2017 7:39 PM GMT
अमेरिका ने आतंकवाद को लेकर पाक को कड़ा संदेश दिया है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की दूत निक्की हेली ने कहा है कि अमेरिका ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा कि पाकिस्तान किसी आतंकी को पनाह दे।
निक्की ने हिंद -प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता कायम रखने के लिए भारत के साथ गठजोड़ किए जाने का भी समर्थन किया है।
हेली ने भारतीय अमेरिकी मैत्री परिष्द की बैठक में बोल रही थी। उन्होंने ने कहा इस क्षेत्र में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत भारत की भूमिका बेहद अहम है।
हेली ने अपने भाषण में न्यूयार्क में हुए आतंकी हमले की भी सख्त निंदा की, जिसमें आठ लोग मारे गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story