पाक का रूस की तरफ बढ़ा झुकाव, दोनों ने साथ में किया सैन्य अभ्यास
रूस के मिनराल्ने वोडी में यह संयुक्त अभ्यास डीआरयूजेडबीए 2017 के नाम से चल रहा है।

पाकिस्तान और रूस दो सप्ताह तक चलने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं जिसमें आतंकवाद के खिलाफ अभियान के लिए दोनों देशों में सैन्य सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
रूस के मिनराल्ने वोडी में यह संयुक्त अभ्यास डीआरयूजेडबीए 2017 के नाम से चल रहा है। इसमें पाकिस्तान के विशेष बल और रूसी सेना हिस्सा ले रही हैं। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि उद्घाटन समारोह में दोनों देशों की ‘स्पेशल फोर्सेज' के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल हुए।
संयुक्त अभ्यास आतंकवाद निरोधी अभियानों, बंधकों के बचाव अभियान, घेरेबंदी और तलाशी अभियान पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसमें कहा गया कि संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग और बढ़ेगा तथा इसमें मजबूती आएगी।इससे आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की जंग का अनुभव भी साझा हो सकेगा। शी
त युद्ध के समय दोनों देशों के रिश्तों में आई दूरी हाल के दिनों में घटती नजर आई खासतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान को आतंकियों को पनाहगाह मुहैया कराने के विरोध में दी गई चेतावनी के बाद से पाकिस्तान का झुकाव रूस और चीन की तरफ और बढ़ा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App