Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सीरियल चाकूबाज: इस शख्स ने मजे के लिए 17 महिलाओं को मारा चाकू, एक का किया कत्ल

पाकिस्तान में एक शख्स को 17 महिलाओं को चाकू मारने और एक की हत्या करने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

सीरियल चाकूबाज: इस शख्स ने मजे के लिए 17 महिलाओं को मारा चाकू, एक का किया कत्ल
X

पाकिस्तान में एक शख्स को 17 महिलाओं को चाकू मारने और एक की हत्या करने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने 2016 में रावलपिंडी शहर में इन वारदातों को अंजाम दिया था।

24 साल के इस आरोपी मुहम्मद अली ने कई महीनों तक महिलाओं पर हमला कर दहशत शहर में फैला रखी थी। अली ज्यादातर कामकाजी महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। वो रात के अंधेरे में उस समय निकलता था, जब सड़कों पर लोग कम होते थे।

यह भी पढ़ें- बड़ा खुलासा! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पॉर्न स्टार से बनाए संबंध, चुप रहने के लिए दिए 1.30 लाख डॉलर

मजे के लिए बनाता था निशाना

'डॉन' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि वो महिलाओं को 'मजे के लिए' निशाना बनाता था। जिसकी वजह से लोग दहशत में आ जाएं।

साथ ही उसने बताया कि उसने फिल्मों से प्रेरित होकर इन घटनाओं को अंजाम दिया। शहर में लगातार घट रही इस तरह की घटनाओं से परेशान होकर पुलिस ने सीरियल चाकूबाज मुहम्मद अली का स्केच जारी किया था।

नर्स का किया था कत्ल

आरोपी ने 26 साल की नर्स अनुम नाज को चाकू मारा था, जिसके बाद अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया था। आरोपी ने अनुम को उस वक्त निशाना बनाया जब वो अपने हॉस्टल जा रही थी।

मिली उम्रकैद की सजा

काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट ने आरोपी को एक तंदूर में पहचान होने के बाद 12 अगस्त, 2016 को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद रावलपिंडी के अतिरिक्त जिला एंव सत्र न्यायाधीश राजा कमर सुल्तान ने अली को हत्या के आरोप में उम्रकैद और हत्या के प्रयास के आरोप में 10 साल कैद की सजा सुनाई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story