Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पाक विदेश मंत्रालय ने भारत के उप उच्चायुक्त को किया तलब, इस अहम मुद्दे पर होगी बात

पाकिस्तान में इमरान सरकार बनने के बाद से लेकर पाकिस्तान भारत से लगातार अपने रिश्ते सुधारने पर प्रयास कर रह हैं। इमरान सरकार भारत को ये विश्वास दिलाना चाहती है कि भारत के साथ किसी तरह का कोई युद्ध नहीं किया जाएगा और न ही पाकिस्तान भारत से किसी तरह का नया विवाद चाहता है।

पाक विदेश मंत्रालय ने भारत के उप उच्चायुक्त को किया तलब, इस अहम मुद्दे पर होगी बात
X

पाकिस्तान में इमरान सरकार बनने के बाद से लेकर पाकिस्तान भारत से लगातार अपने रिश्ते सुधारने पर प्रयास कर रह हैं। इमरान सरकार भारत को ये विश्वास दिलाना चाहती है कि भारत के साथ किसी तरह का कोई युद्ध नहीं किया जाएगा और न ही पाकिस्तान भारत से किसी तरह का नया विवाद चाहता है।

इसी के संबंध में मंगलवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कथित युद्धविराम के उल्लंघन पर भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को बुलाया है। पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर भारतीय जवानों द्वारा बिना उकसावे की गोलीबारी की निंदा करने के लिए भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को कई बार तलब कर चुका है।

बता दें कि पाकिस्तान ने अपने अधिकृत कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए 19 अगस्त को भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह तलब किया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story