पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने गिरफ्तार किए 18 भारतीय मछुआरे, नौकाएं भी जब्त
पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि उसने अपने जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 Sep 2018 6:52 AM GMT
पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि उसने अपने जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।
पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के एक अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने यह अभियान चलाया था।
उन्होंने कहा, ‘‘18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और उनकी दो नौकाएं जब्त कर ली गयीं।'
अधिकारी ने कहा कि शुरूआती जांच के बाद मछुआरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया और पुलिस ने उनके खिलाफ पाकिस्तानी जल क्षेत्र में अवैध रूप से घुसने का मामला दर्ज किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story