पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना की बेटी दीना वाडिया का न्यूयॉर्क में निधन
दीना वाडिया ने मुंबई के पारसी वाडिया परिवार में शादी की थी।

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की बेटी दीना वाडिया का गुरुवार को न्यूयॉर्क स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 98 साल की थीं। मुंबई के वाडिया समूह के एक प्रवक्ता ने दीना वाडिया के निधन की जानकारी दी है।
Muhammad Ali Jinnah’s daughter Dina Wadia passed away at the age of 98 in New York: Pak Media
— ANI (@ANI) November 2, 2017
उनके परिवार में उनके बेटे नुस्ली एन वाडिया, बेटी डिएना एन वाडिया और पोते नेस और जेह वाडिया हैं। बता दें कि दीना वाडिया मोहम्मद अली जिन्ना इकलौती संतान थी।
मोहम्मद अली जिन्ना के खिलाफ जाकर उन्होंने मुंबई के पारसी वाडिया परिवार में शादी की थी। 1947 में जब देश का बंटवारा हुआ था तो दीना वाडिया ने इंडिया मे रहने पसंद किया। लेकिन कुछ समय बाद वह इंडिया से अमेरिका शिफ्ट हो गई थी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- हर अनचाहा शारीरिक संपर्क यौन उत्पीड़न नहीं
बताते चले की जिस समय दीना वाडिया के पिता मोहम्मद अली जिन्ना हुआ था उस समय उन्होंने पाक की यात्रा की थी। उसके बाद 2004 में वह एक बार फिर पाकिस्तान गईं थीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App