Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पाकिस्तान ने भारत को धमकाया, सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कही ये बड़ी बात

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को धमकाया है।

पाकिस्तान ने भारत को धमकाया, सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कही ये बड़ी बात
X

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बृहस्पतिवार को भारत को धमकाया है। उन्होंने कहा कि उनकी जमीन पर सर्जिकल स्ट्राइक या उनके परमाणु प्रतिष्ठानों को टारगेट बनाने की भारत सोचे भी नहीं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा किया तो हमसे भी संयम की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि भारत के एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि भारतीय सशस्त्र बल स्पेक्ट्रम ऑपरेशन के लिए पूरी तरह से तैयार है। आसिफ ने कहा कि पाक अपने पड़ोसियों के साथ शांति और सद्भाव बनाकर रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत अगर सर्जिकल स्ट्राइक या उनके परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की सोचता है तो पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा।
गौरतलब है कि वाशिंगटन के एक थिंक टैंक यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत के साथ रिश्ते बेहद नाजुक स्तर पर है। आसिफ ने कहा कि यह दुखद है कि भारत पाकिस्तान के शांति प्रयासों को नजरअंदाज कर रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story