पाकिस्तान मुसीबत में, दोस्त चीन से मांगी इतने हजार करोड़ की मदद
दुनियाभर में आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान आज खुद मदद की गुहार लगा रहा है जिसके चलते उसने दोस्त चीन से मदद मांगी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 March 2018 10:03 PM GMT
दुनियाभर में आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान आज खुद मदद की गुहार लगा रहा है जिसके चलते उसने दोस्त चीन से मदद मांगी है। बता दें कि इन दिनों पाकिस्तान की मुसीबतें कम होने की बजाय बढ़ती नजर आ रही है।
एक तरफ जहां पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देने के लिए दुनियाभर के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, दूसरी ओर कमजोर विदेशी मुद्रा भंडारण होने के कारण भी उसे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़े: लेनिन की मूर्ति पर घमासान, लेफ्ट को मिला ममता का साथ, दीदी के निशाने पर भाजपा
बता दें कि पाकिस्तान ने मुसीबतों के इस दौर में दोस्त चीन से मदद की गुहार लगाई है और मदद के रूप में करीब साढ़े छह हजार करोड़ का कर्ज मांगा है।
पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में छपी एक खबर के अनुसार, पाकिस्तान के घटते विदेशी मुद्रा भंडारण के चलते सरकार लोन टर्म शीट्स की छानबीन कर रही थी।
जिसके चलते पाकिस्तान ने साढ़े छह हजार करोड़ का कर्ज लेने का फैसला किया है। इस संबंध में पाकिस्तान और चीन के बीच मार्च में समझौता होना था।
चीन से ही नहीं सऊदी अरब से भी लिया कर्ज
पाकिस्तान पहले भी अपने दोस्त चीन से करोड़ों रुपयों का कर्ज ले चुका है। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में सऊदी अरब ने पाकिस्तान को 1.5 अरब डॉलर का कर्ज दिया था।
चीन की तरफ से पाकिस्तान को लगातार मिल रही आर्थिक मदद दुनिया के लिए बड़ी चिंता का विषय है। एक तरफ आतंकी फनडिंग पर नजर रखने वाली पेरिस की संस्था FATF ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाल दिया है, वहीं चीन पाकिस्तान का हमदर्द बन कर लगातार उसकी मदद कर रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story