Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

खौफनाक! सुहागरात पर शौहर ने बीवी के गुप्तांग में डाली रॉड, गई जान

हॉस्पिटल में जब डॉक्टर को इस बारे में पता लगा तो उसने सोशल मीडिया पर इस वीभत्स घटना को लोगों को बताया।

खौफनाक! सुहागरात पर शौहर ने बीवी के गुप्तांग में डाली रॉड, गई जान
X

पाकिस्तान में पत्नी के साथ रेप का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक शौहर ने सुहागरात के दिन बीवी के साथ लोहे की रॉड के साथ सेक्स किया। इस वारदात के बाद रिसेप्शन के दिन महिला की मौत हो गई।

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। हॉस्पिटल में जब डॉक्टर को इस बारे में पता लगा तो उसने सोशल मीडिया पर इस वीभत्स घटना को लोगों को बताया।

यह भी पढ़ें- हरियाणा फिर हुआ शर्मसार! घर में अकेली युवती को दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार

जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई, इसे पढ़ लोगों ने जमकर इस पर प्रतिक्रिया दी और अपना गुस्सा निकाला। ये ट्वीट फातिमा शिरीन ने किया है, जो पेशे से डॉक्टर हैं। फातिमा ने 13 जनवरी को इस मामले को लेकर कुछ ट्वीट्स किए।

जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरी एक मरीज की जान अधिक खून बह जाने की वजह से चली गई क्योंकि शरीर में घाव बहुत गहरे थे। हमने पीड़िता को मृतका के पोस्टमार्टम के लिए राजी कर लिया है। जिसके बाद मामला सामने आया।

मृतका का शौहर मनोरोगी है, जिसने उसके शरीर में लोहे की रॉड डाल कर खौफनाक तरीके से सेक्स किया था। इसके बाद अगले ट्वीट में फातिमा ने लिखा कि अपनी सुहागरात पर रेप का शिकार हुई पीड़िता की मौत उसके रिसेप्शन के दिन हुई थी।

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 8 साल के बच्चे की मौत, सीएम योगी ने जताया दुःख

साथ ही डॉक्टर फातिमा ने समाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्यों हम अपने बच्चों को सेक्स के बारें जागरूक नहीं करते हैं? इतना ही नहीं फातिमा में गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि हमारे समाज को चुल्लु भर पानी में डूब मरना चाहिए। ये मामला पुलिस में तो दर्ज हुआ लेकिन मामले में कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story