पाकिस्तान की एक दरगाह में आत्मघाती हमला, अबतक 14 की मौत
पुलिस ने बताया कि ये आत्मघाती हमला बलूचिस्तान के झाल माग्सी इलाके में स्थित फतेहपुर दरगाह में हुआ है।

पाकिस्तान की एक शिया दरगाह में आत्मघाती हमले को लेकर खबर आ रही है। इस हादसे में अबतर 14 लोगों की मौत हो चुकी है और साथ ही इसमें अभी तक 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बता दें कि ये दरगाह बलूचिस्तान प्रांत में है जहां ये हमला हुआ है। पुलिस ने बताया कि ये आत्मघाती हमला बलूचिस्तान के झाल माग्सी इलाके में स्थित फतेहपुर दरगाह में हुआ है।
घटना पर मौजूद पुलिस ने बताया कि जब पुलिस ने आत्मघाती हमलावर को दरगाह में घुसने से रोकने की कोशिश की, तो उसने खुद को उड़ा लिया। मरने वालों की पुष्टि पुलिस कमिश्नर असादुल्ला काकर ने खुद की है।
पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका ईलाज किया जा रहा है। शिया दरगाह में आत्मघाती हमले की खबर मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को फौरन कार्रवाई करने का निर्देश गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App