पाकिस्तान ने किया 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार, ये है वजह
पाकिस्तान मेरीटाइम सिक्योरिटी फोर्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि मछुआरों को कल गिरफ्तार किया गया और उन्हें गोदी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 Dec 2017 5:53 PM GMT
पाकिस्तान ने अरब सागर से मछली पकड़ रहे 43 भारतीय मछुआरों गिरफ्तार कर लिया और उनकी सात नावों को भी जब्त कर लिया है।
पाकिस्तान मेरीटाइम सिक्योरिटी फोर्स (पीएमएसएफ) के एक प्रवक्ता ने कहा कि मछुआरों को कल गिरफ्तार किया गया और उन्हें गोदी पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि अरब सागर में पाकिस्तानी नौवहन सीमा के पास पीएमएसएफ अभ्यास कर रही थी, तभी भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया।
कमांडर वाजिद नवाज चौधरी ने कहा कि गोदी पुलिस अब उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की पूरी संभावना है। चौधरी ने कहा कि भारतीय मछुआरों को जब हमारी जल सीमा में देखा गया तो हमने स्पीड बोट और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया।
चौधरी ने कहा कि पीएमएसएफ ने 10 नवंबर को भी 55 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी नौ नावों को जब्त किया था। 12 नवंबर को चार नावों को जब्त किया गया था और 23 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी जलक्षेत्र में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने कहा कि 16 नवंबर को भी पीएमएसए ने 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी चार नावों जब्त किया था।
पाकिस्तानी जल सीमा में मछली पकडऩे के आरोप में पीएमएसएफ ने पिछले एक महीने के दौरान 144 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। नई गिरफ्तारियों के बाद ऐसे गिरफ्तार भारतीय मछुआरों की संख्या इस साल 400 तक पहुंच सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story