पाक आर्मी चीफ ने कबूला, हमारे मदरसों में तैयार होते हैं आंतकवादी
आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने मदरसों और उनमें दी जाने वाली तालीम पर निशाना साधा है।

भारत के कई आरोप और अंतर्राष्ट्रीय दबाव के आगे पाकिस्तान ने कभी नहीं माना की वो आतंकवाद की फैक्ट्री चलाता है। अब पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने बड़ा खुलासा किया है।
इसे भी पढ़ें- शराब कारोबारी विजय माल्या को बड़ा झटका, ब्रिटेन में प्रोपर्टी हुई फ्रीज
बाजवा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देश में बढ़ते मदरसों और उनमें दी जाने वाली तालीम पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि ऐसी जगह पढ़ने वाले बच्चे या तो मौलवी बनेंगे या आतंकवादी। क्योंकि पाकिस्तान में इतनी मस्जिद नहीं बनाई जा सकतीं की मदरसे में पढ़ने वाले हर बच्चे को नौकरी मिल सके।
वो यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि मदरसों में बच्चों को सिर्फ मजहबी तालीम दी जाती है। यहां के छात्र बाकी दुनिया के मुकाबले काफी पीछे रह जाते हैं। अब जरूरत है कि मदरसों के पुराने पैटर्न को बदला जाए। बच्चों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन दी जाए। ताकि वो दुनिया को अपने देश में ही देख और समझ सकें।
इसे भी पढ़ें- गुजरात चुनाव: पहले चरण के लिए 89 सीटों पर मतदान जारी, सीएम रूपाणी की जनता से बड़ी अपील
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में देवबंद मुस्लिमों द्वारा चलाए जा रहे मदरसों में अभी करीब 25 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। ये खराब एजुकेशन की वजह से पिछड़ते जा रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App