पाकिस्तान एयरलाइंस की फ्लाइट पीके-661 क्रैश, 47 लोग थे सवार
प्लेन एबटाबाद के पास क्रैश हुआ।

X
haribhoomi.comCreated On: 7 Dec 2016 12:00 AM GMT
इस्लामाबाद. पाकिस्तान एयरलाइंस का एक प्लेन बुधवार को एबटाबाद के पास क्रैश हो गया है। इसमें 47 लोग सवार थे। यह प्लेन चितराल से इस्लामाबाद जा रहा था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, यह पहाड़ी इलाके में क्रैश हुआ है। विमान में 42 पैसेंजर और 5 क्रू मेंबर्स सवार थे। इसमें पाकिस्तानी सिंगर जुनैद जमशेद भी सवार थे। विमान ने दोपहर 3.30 बजे चितरल से उड़ान भरी थी और इस्लामाबाद के बेनजीर भुट्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 4.40 बजे उतरना था। मगर 4.30 बजे के करीब एबटाबाद के नजदीक हवेलियन के पास यह राडार से ‘गायब’ हो गया।
कुछ लोगों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के हवेलियन के पास एक विमान को दुर्घटनाग्रस्त होते देखा है। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा है कि सेना के जवानों और आर्मी हेलिकॉप्टर्स को हवेलियन के नजदीक रवाना कर दिया गया है। डॉन न्यूज के अनुसार, विमान में गायक जुनैद जमशेद भी सवार थे। विश्व स्तर पर उड़ानों पर नजर रखने वाले एविएशन हेराल्ड ने कहा है कि फ्लाइट पीके-661 इंजन में खराबी की वजह से एबटाबाद के नजदीक क्रैश हो गया है।BREAKING: Missing Pakistan International Airlines plane with 40-45 people on board has crashed in northern region - regional police official
— Reuters Top News (@Reuters) December 7, 2016
PIA plane which has gone missing, has around 46 people on board: Pakistan Media
— ANI (@ANI_news) December 7, 2016
पीआइए के आधिकारिक प्रवक्ता दनियाल गीलानी ने ट्वीट किया है, ”करीब 40 लोगों को लेकर पीआईए का एटीआर-42 एयरक्राफ्ट जो कि पीके-661 (फ्लाइट नंबर) की तरह काम कर रहा था, का संपर्क कुछ देर पहले चितरल से इस्लामाबाद के रास्ते में कंट्रोल टॉवर से टूट गया है। सभी संसाधनों को एयरक्राफ्ट ढूंढ़ने के लिए लगा दिया गया है। पीआईए के इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर को एक्टिवेट कर दिया गया है और निम्न फोन नंबरों पर अपडेट के लिए संपर्क किया जा सकता है: 0092-21-99044890, 0092-21-99044376 and 0092-21-99044394.
A PIA aircraft has lost contact with control tower. Plz see statement below. pic.twitter.com/AVcNXFL6E2
— Danyal Gilani (@Danyal_Gilani) December 7, 2016
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story