पाक ने आरएसपुरा और सुचेतगढ़ सेक्टर में तोड़ा सीजफायर
सीमा पार से गोलीबारी के साथ मोर्टार भी दागे गए।

X
haribhoomi.comCreated On: 31 Oct 2016 12:00 AM GMT
श्रीनगर. पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन पाक भारत सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। रविवार को दिन में सीमा पर कुछ घंटे की शांति को शाम के वक्त पाक ने फिर खत्म कर दिया। पाक ने आरएसपुरा, सुचेतगढ़ सेक्टर और हीरानगर सेक्टर पर सीजफायर का उल्लंघन किया।
इंडिया टुडे के अनुसार, बीएसएफ चौकियों और आम नागरिक इलाकों को निशाना बनाया। सीमा पार से गोलीबारी के साथ मोर्टार दागे गए। जिसका बीएसएफ ने माकूल जवाब दिया।
बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) धर्मेंद्र पारिक ने कहा जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में रविवार शाम बिना उकसावे के गोलीबारी की गई। इससे पहले गोलाबारी सुबह में रुक गई थी। उन्होंने कहा कि रात आठ बजे पाकिस्तान रेंजर्स ने आरएस पुरा सेक्टर में दो स्थानों पर गोलीबारी करना शुरू कर दी। उन्होंने सुचेतगढ़ इलाके और हीरानगर सेक्टर में मोर्टार भी दागे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी का बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
पारिक ने कहा, 'पाकिस्तान की ओर से आर एस पुरा सेक्टर में रात के नौ बजकर 15 मिनट से गोलीबारी शुरू हुई, जो तड़के तीन बजे तक रुक-रुककर होती रही।'
पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार रात जम्मू क्षेत्र के सांबा, कठुआ और जम्मू जिलों में संघषर्विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने पाक की गोलीबारी का जवाब देते हुए चार पाक चौकियों को तबाह कर दिया था। शुक्रवार को सीमा पर उस समय तनाव पैदा हो गया था, जब पाक से आए आतंकियों ने भारतीय सेना के जवान की जान ले ली थी। आतंकियों ने जवान के शव को क्षत-विक्षत कर दिया था।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story