Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इतनी ठंड की जम गई लोगों की पलकें, ठंड के कारण गिनीज बुक में दर्ज हुआ इस गांव का नाम

ओम्याकॉन का नाम गिनीज बुक में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किए जाने के लिए दर्ज है।

इतनी ठंड की जम गई लोगों की पलकें, ठंड के कारण गिनीज बुक में दर्ज हुआ इस गांव का नाम
X

रूस के ओम्याकॉन में पारा माइनस 62 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जिसकी वजह से यहां लोगों की पलकें तक जम गई है।

इसके बाद भी यहां के लोगों की दिनचर्या कई समस्याओं के बाद भी पूर्ववत जारी है।

इस गांव का नाम गिनीज बुक में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किए जाने के लिए दर्ज है।

इस गांव के लोग को नहाने से लेकर पढ़ने लिखने तक हर रोज कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

लोग नहाने के लिए घरों में बर्फ का संग्रह करते है और उसे पिघलाकर पानी जमा करते हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा फिर हुआ शर्मसार! घर में अकेली युवती को दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार

पेन की स्याही लिखने से पहले ही सूख जाना इस गांव में आम बात है। इन सब चीजों के अलावा ठंड का असर लोगों के शरीर पर भी पड़ता है।

ठंड इस कदर लोगों पर हावी हो जाती है की लोगों की आखों की पलकें ही बर्फ से जम जाती हैं।

ऐसी ही कुछ लोगों की बर्फ से जमी हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story