कर्नाटक: कांग्रेस का येदियुरप्पा पर बड़ा आरोप, कहा- भाजपा कर रही है हॉर्स ट्रेडिंग
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा पर राज्य में हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा पर राज्य में हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के विधायकों को बता रहे हैं कि हमारे पास केंद्र सरकार है, आप हमारे साथ आते हैं, तो हम आपके लिए सभी जरूरी चीजें करेंगे।
Open horse-trading is going on. Central govt is itself hand-in-glove. Amit Shah & PM Modi are directly responsible for creating instability in Karnataka. They don't want this government to function: Karnataka Pradesh Congress Committee (KPCC) president, Dinesh Gundu Rao pic.twitter.com/iTmiBdxnnr
— ANI (@ANI) September 22, 2018
दिनेश गुंडू राव ने कहा कि येदियुरप्पा ने स्वयं विधायकों को बुलाया और कहा कि चिंता मत करो, केंद्र में सरकार हमारी है'। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ आईटी विभाग में शिकायत की है।
इसे भी पढ़ें- राफेल डील: फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट ने कहा- रिलायंस डिफेंस का चयन हमने ही किया था
कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक में खुले तौर पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगते हुए कहा कि इसके लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पीएम मोदी सीधे जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार को कम नहीं करने दे रही हैं, उन्होंने भाजपा पर राज्य में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App