साउथ कोरिया का खुलासा, कुपोषण के शिकार है किम जोंग के सैनिक
ये पीड़ित सैनिक पिछले सोमवार को उत्तर कोरिया से भाग कर दक्षिण कोरिया आ गया था।

पूरी दुनिया को परमाणु हमले की धमकी देने वाले उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन की सेना को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दक्षिण कोरिया ने दावा किया हैं कि किम जोंग के सैनिक कुपोषण के शिकार हैं।
इस बात का खुलासा दक्षिण कोरिया के डॉक्टर्स ने किया है। बताया जाता है कि दक्षिण कोरिया के डॉक्टरों ने उत्तर कोरिया के एक सैनिक की आंतों में से 11 इंच लंबे गोल कृमि और परजीवी निकले हैं।
इसे भी पढ़ें- डोकलाम विवाद के बाद पहली बार भारत-चीन के बीच हुई सीमा वार्ता, हुई ये अहम बातें
आपको बता दें कि आंतों में गोल कृमि और परजीवी को कुपोषण की निशानी माना जाता हैं। इस मामले पर डॉक्टर ने कहा कि अभी इस बात का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है कि ये सैनिक ठीक होगा या नहीं।
जानकारी के मुताबिक ये पीड़ित सैनिक पिछले सोमवार को उत्तर कोरिया से भाग कर दक्षिण कोरिया आ गया था। इस दौरान गोलीबारी में ये सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
यह सैनिक उत्तर और दक्षिण कोरिया की सीमा रेखा के करीब एक जीप से दक्षिण कोरिया में प्रवेश कर गया था। हालांकि अभी इस घायल सैनिक के नाम और रैंक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App