किम जोंग उन का ऐतिहासिक फैसला,मई में उत्तर कोरिया बंद करेगा अपने परमाणु परीक्षण स्थल,दक्षिण कोरिया का दावा
किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के दौरे पर ऐलान किया कि वह अगले महीने यानि मई तक अपने परमाणु परीक्षण स्थल को बंद कर देगा। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी खुद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन के कार्यालय ने दी हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 April 2018 10:20 AM GMT Last Updated On: 29 April 2018 10:20 AM GMT
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने दक्षिण कोरिया दौरे पर एक अहम फैसले का ऐलान किया हैं। किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के दौरे पर ऐलान किया कि वह अगले महीने यानि मई तक अपने परमाणु परीक्षण स्थल को बंद कर देगा।
आपको बता दें कि इस बात की जानकारी खुद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन के कार्यालय ने दी हैं। राष्ट्रपति मून के प्रवक्ता ने उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग ने दोनों देशों के बीच शिखर वार्ता के दौरान इस बात के लिए हामि भरी है कि वह अगले महीने परमाणु परीक्षण स्थल को बंद कर देगा।
बता दें कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के इस कदम को विश्वभर की मीडिया और बुद्धजीवियों ने एक ऐतिहासिक और मानव जीवन के लिए एक सकारत्मक कदम बताया हैं।
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अभी हाल ही में अपने धुर विरोधी दक्षिण कोरिया का दौरा किया था। जहां पर दोनों राष्ट्रअध्यक्षों ने गर्मजोशी से एक दूसरे का स्वागत किया।
किम जोंग के दक्षिण कोरिया के दौरे को विश्व एक सकारत्मक कदम की तरह देख रहा हैं। आपको बता दें कि उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया हमेशा से ही इस बात का दावा करती आई हैं कि वह कभी भी परमाणु हथियारों का अपना खजाना नहीं छोड़ेगे।
उत्तर कोरिया हमेशा से ही परमाणु हथियारों और उनके परिक्षण का हितैशी रहा हैं। किम जोंग खुद कई मौकों पर कह चुका हैं कि उसे अमेरिकी आक्रमण का जवाब देने के लिए इन परमाणु हथियारों की आवश्यकता हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story