Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

10 अक्टूबर को नॉर्थ कोरिया कर देगा जापान को तबाह!

नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच तनातनी जारी है।

10 अक्टूबर को नॉर्थ कोरिया कर देगा जापान को तबाह!
X

उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। दोनों देश एक दूसरे को जंग की धमकियां दे रहे हैं। उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों के परीक्षणों पर कोई लगाम नहीं लगा रहा है। अमेरिका ने भी हाल ही में अपने लड़ाकू विमान उत्तर कोरिया के प्रायद्वीप पर उड़ाया है।

जापान के रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोडेरा ने एक गंबीर चेतावनी दी है। उन्होंने की 10 अक्टूबर को उत्तर कोरिया बड़ी साजिश को अंजाम दे सकता है। इत्सुनोरी ने कहा कि उत्तर कोरिया 10 अक्टूबर को उकसावे की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकता है।
इसे भी पढ़ें: रोहिंग्याओं के खिलाफ भारत ने उठाया बड़ा कदम, म्यांमार से कही ये बात
जापान के रक्षा मंत्री के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि 10 अक्टूबर के लिए जापान ने कुछ खास रणनीति बनाई है। हालांकि माना जा रहा है कि हो सकता है कि उन्होंने ये बयान चुनावी अभियान के मद्देनजर दिया हो।
उल्लेखनीय है कि जापान में निचले सदन के चुनाव के लिए अभियान शुरू हो रहा है। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने इससे पहले 9 सितंबर को परमाणु परीक्षण किया था। 9 सितंबर को उत्तर कोरिया स्थापना दिवस मनाता है। 10 अक्टूबर को उत्तर कोरिया ने नॉर्थ कोरियन कम्युनिस्ट पार्टी का स्थापना दिवस मनाया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story