नोएडा बनेगा स्मार्टफोन प्रोडक्शन का गढ़,बढ़ेंगे इन्वेस्टमेंट के मौैके
ग्रेटर नोएडा साल भर में करीब 14 करोड़ स्मार्टफोन बनाने की क्षमता रखता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 26 Aug 2016 12:00 AM GMT
नोएडा. अगर आप अपने मोबाइल फोन की बैक फ्लिप निकलेंगे तो हो सकता है वहां आपको मेड इन इंडिया का स्टिकर दिखाई दे। मेड इन इंडिया स्टिकर के साथ ही सकता है यह डिवाइस ग्रेटर नोएडा में बनाई गई हो।
बता दें कि चाहे आपका फोन सैमसंग का हो या किसी डोमेस्टिक कंपनी लावा, इंटेक्स या कार्बन का ही क्यों न हो हो सकता है उसकी डिवाइस ग्रेटर नॉएडा में बनी हो।
जब से केंद्र सरकार केंद्र सरकार ने पिछले बजट में इंपोर्टेड डिवाइस और स्थानीय बनी डिवाइसों की ड्यूटी पर 10.5% का अंतर किया है, तब से यह नोएडा और ग्रेटर नोएडा भारत का सबसे बड़ा स्मार्टफोन हब बन गया है।
गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा साल भर में करीब 14 करोड़ स्मार्टफोन बनाने की क्षमता रखता है। जो कि साल भर की डिमांड से 40% ज्यादा है। हालांकि क्वैलकम और मीडियाटेक प्रोसेसर भी यहां बन रहे हैं।
यूं तो स्मार्टफोन के सभी अहम पार्ट्स चीन और ताइवान से ही आते हैं लेकिन नोएडा में इतने बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन प्रॉडक्शन इंडस्ट्री की शुरुआत होना एक बड़ी बात है और महत्वपूर्ण भी।
मौजूदा वक्त में नोएडा स्मार्टफोन प्रॉडक्शन इंडस्ट्रीज में डिवाइस के जरूरी पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा 5-8% है, तो वहीं अगले पांच साल में यह 35% तक हो सकता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story