मोदी कैबिनेट विस्तार से नाखुश हैं नीतीश कुमार
केसी त्यागी बोले, कैबिनेट विस्तार को लेकर उनकी पार्टी को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मंत्रिमंडल में अहम फेरबदल करेंगे। इसमें कुछ सहयोगी दलों के साथ कुछ नए चहरे शामिल किए जा सकते हैं। इसमें जदयू को भी लाने की चर्चा गर्म है। लेकिन, भाजपा की ओर से जो प्रस्ताव जदयू को भेजा गया है, उससे नीतीश कुमार खुश नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: ये है पीएम मोदी का नया मंत्रिमंडल, जानिए कौन आया-कौन गया
जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि कैबिनेट विस्तार को लेकर उनकी पार्टी को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उनके मुताबिक नीतीश कुमार नाखुश हैं। टीवी रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि भाजपा ने निजी तौर पर कैबिनेट फेरबदल से संबंधित प्रस्ताव भेजा था, जो उन्हें रास नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: उमा भारती, रूडी और कुलस्ते का इस्तीफा, 5 और ने की इस्तीफे की पेशकश
गौरतलब है कि मई 2014 में केंद्र में सत्ता संभालने के बाद मोदी मंत्रिमंडल में यह तीसरा बदलाब होगा। मौजूदा मंत्रिमंडल में होने वाले विस्तार से पहले चार मंत्री राजीव प्रताप रुडी, फग्गन सिंह कुलस्ते, संजीव कुमार बालियान और महेंद्र नाथ पांडे इस्तीफा दे चुके हैं। अभी मंत्रिमंडल में पीएम समेत 73 सदस्य हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App