Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

2022 में गरीबी, जातिवाद और भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा भारत: नीति आयोग

नीति आयोग के मुताबिक 2022 तक गराबी और आतंकवाद मुक्त हो जाएगा।

2022 में गरीबी, जातिवाद और भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा भारत: नीति आयोग
X

नीति आयोग भारत के हालात पर एक दस्तावेज पेश किया है। नीति आयोग के मुताबिक पांच साल में देश से गरीबी खत्म हो जाएगी। नीति आयोग के उप चेयरमैन राजीव कुमार ने गवर्नर्स कॉन्फ्रेंस में न्यू इंडिया ऐट 2022 नाम का दस्तावेज पेश किया है।

इस दस्तावेज में 2022 तक भारत से गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, संप्रदायिकतावाद और गंदगी दूर करने की बात की गई है। दस्तावेज में कहा गया कि भारत अगर आठ प्रतिशत की दर से साल 2047 तक बढ़ता रहेगा तो वो दुनिया की टॉप-3 अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएगा।
इस दस्तावेज में कहा गया कि 2019 तक भारत में सरकार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत देश का हर गांव जुड़ जाएगा इससे विकास होगा। आगे कहा गया कि पीएम आदर्श ग्राम योजना के तहत आने वाले सभी गांवों को मॉडल विलेज का दर्जा दिया जाएगा। इससे देश का हर कोना जुड़ेगा और गरीबी दूर होगी।
दस्तावेज में 2022 तक भारत को गरीबी मुक्त बनाने की बात कही गई है। साथ ही कहा गया है कि 2022 तक भारत पूरी तरह से कुपोषण मुक्त हो जाएगा। इसके साथ कहा गया कि 2022 तक भारत में 20 से ज्यादा वर्ल्ड क्लास हायर एजुकेशन संस्थान होंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story