निर्मला सीतारमण की ''नमस्ते डिप्लोमेसी'' की चीनी मीडिया में धूम, चीन के रुख में भी आई नरमी
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ''नमस्ते डिप्लोमेसी'' को चीनी मीडिया में खूब वाह-वाही मिल रही है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 10 Oct 2017 1:09 PM GMT
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण 'नमस्ते डिप्लोमेसी' को चीनी मीडिया में खूब वाह-वाही मिल रही है। नाथूला में चीनी सैनिकों को निर्मला की नमस्ते का चीन में सकारात्मक संकेत गया है। इसके साथ ही चीन के रुख में भी नरमी देखी जा रही है।
यही वजह है कि चीन की सरकार सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए तैयार हो गई है। चीनी मीडिया में भी सीतारमण के नाथुला दौरे और वहां चीनी सैनिकों का अभिवादन छाया हुआ है। चीनी न्यूज चैनल सीजीटीएन पर तो बाकायदा सीतारमण के इस वीडियो को चलाया गया।
साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट ने भी अपनी खबर में हेडलाइन दी, 'भारत की रक्षा मंत्री ने बनाया चीनी सैनिकों के साथ मैत्री पुल।' इसके अलावा चीनी सैनिकों के साथ सीतारमण की वार्ता को चीनी सोशल मीडिया पर भी खूब सराहा जा रहा है।
इस बीच चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने भी सीतारमण के इस रुख का स्वागत किया है। चुनयिंग का कहना है कि ऐतिहासिक करार और संधियों के मद्देनजर चीन भारतीय सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए तैयार है।
बता दें कि सीतारमण के नाथुला दौरे और चीनी सैनिकों के साथ उनकी सकारात्मक बातचीत से डोकलाम विवाद के बाद दोनों देशों को द्विपक्षीय रिश्तों में काफी सुधार होने की संभावना बढ़ गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story