Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

निर्भया कांड की 6वीं बरसी / जानें इस घटना के बाद कितना बढ़ा दिल्ली में जुर्म, ये हैं आकंड़े

16 दिसम्बर 2012 को दिल्ली में सर्दी की ठंड को कोई नहीं भूल सकता है। आज निर्भया कांड की छठी बरसी है। इस घटना ने दिल्ली की सड़कों से लेकर संसद तक तहलका मचा दिया था। 23 वर्षीया मेडिकल छात्रा निर्भया के साथ बस में बर्बरता की गई थी।

निर्भया कांड की 6वीं बरसी /  जानें इस घटना के बाद कितना बढ़ा दिल्ली में जुर्म, ये हैं आकंड़े
X
6 दिसम्बर 2012 को दिल्ली (Delhi) में सर्दी की ठंड को कोई नहीं भूल सकता है। आज निर्भया कांड (Nibhya Case) की छठी बरसी है। इस घटना ने दिल्ली की सड़कों से लेकर संसद तक तहलका मचा दिया था। 23 वर्षीया मेडिकल छात्रा निर्भया के साथ बस में बर्बरता की गई थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने महिला क्राइम (Women Crime) को लेकर सुरक्षा के वादे किए थे। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी में रोज औसतन 6 महिलाएं दुष्कर्म की शिकार होती हैं। वहीं 10 महिलाओं के साथ किसी न किसी तरह छेड़छाड़ होती है। तो वहीं कई मामले तो थाने तक पहुंचते ही नहीं हैं।
बता दें कि बलात्कार का ये मामला साल 2012 से 2018 तक आ पहुंचा है और दोषियों की सजा पर सुनवाई भी जारी। जबकि एक नाबालिग को छोड़ दिया है और एक आरोपी ने जेल में ही आत्महत्या कर ली थी।

वहीं महिला क्राइम को लेकर दिल्ली पुलिस तर्क देती है कि 90 फीसदी से ज्यादा मामलों में जानकार ही महिलाओं की आबरू से खिलवाड़ करते हैं। दूसरी तरफ पुलिस ने दावा किया कि वारदात दर्ज होने के बाद पुलिस ने 80 फीसदी से ज्यादा मामलों को सुलझा दिए।

ये है दिल्ली के हर साल होने वाले क्राइम के आकंड़े...

साल संख्या
2018 1983
2017 2146
2016 2155
2015 2199
2014 2166
2013 1636

दिल्ली में छेड़छाड़ का मामला

साल संख्या
2018 3066
2017 3422
2016 4165
2015 5367
2014 4322
2013 3515

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story