नाइजीरिया में 2 महिला आतंकियों ने खुद को उड़ाया, 56 मरे
हमलों के लिए कट्टरपंथी समूह बोको हराम को जिम्मेदार बताया जा रहा है।

X
नाईजीरिया. नाइजीरिया में हुए एक आत्मघाती हमले में 56 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 67 लोगों के घायल होने की खबर है। आर्मी के प्रवक्ता ने बताया कि दो महिला फिदायीन हमलावरों ने भीड़-भाड़ वाले बाजार में खुद को उड़ा लिया।
नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में स्थित अदामावा राज्य के मदागली कस्बे के एक बाजार में हुए दो आत्मघाती हमलों में 56 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं दर्जनों नोगों के घायल हो गए हैं। फिलहाल किसी भी आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। शुक्रवार की सुबह हुए इन हमलों के लिए इस्लामिक कट्टरपंथी समूह बोको हराम को जिम्मेदार बताया जा रहा है। आपको बता दें कि नाइजीरिया की सेना लगातार इस क्षेत्र में बमबारी कर रही है। हालांकि चरमपंथी समूह बोको हराम ने इससे पहले देश में कई आत्मघाती बम धमाके करवाए हैं। उसके बाद से ही वे आम लोगों को निशाना बना रहे हैं।
56 people killed and dozens more wounded in twin suicide attack in #Nigeria
— Doordarshan News (@DDNewsLive) December 10, 2016
इस हमले में जीवित बचे अहमदु गुलक ने बताया कि, बाजार में दो जगह पर विस्फोट हुए। इस धमाके में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, मैंने 10 शव देखें और घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया जा रहा था। पुलिस प्रवक्ता ओथमन अबुबाकर ने विस्फोटों की पुष्टि की है, लेकिन मृतकों के बारे मे अभी कोई जानकारी नहीं है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story