न्यूटन की किताब ने रचा इतिहास, 37 लाख डॉलर में नीलाम
यह किताब किसी नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी प्रिन्टेड वैज्ञानिक किताब बन गई है।

X
haribhoomi.comCreated On: 19 Dec 2016 12:00 AM GMT
न्यूयॉर्क. विज्ञान की नई परिभाषा देने वाले सर आइजैक न्यूटन के नाम पर एक और रिकार्ड दर्ज हो गया है। न्यूटन के मशहूर गति के तीन नियमों को एक्सप्लेन करने वाली और उनके मौलिक काम को खुद में समाहित करने वाली बुक ‘प्रिंसिपिया मैथेमेटिका’ को 37 लाख डॉलर (करीब 25 करोड़ रुपए) में नीलाम किया गया है। इसी के साथ ही यह किताब किसी नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी प्रिन्टेड वैज्ञानिक किताब बन गई है। इस किताब को न्यूटन ने वर्ष 1687 में लिखा था।
Newton's Principa just sold for $3.7M setting a #worldauctionrecord for a printed scientific book https://t.co/646yMsVfFd pic.twitter.com/TusmYFBxWF
— Christie's (@ChristiesInc) December 14, 2016
सबसे बड़ी बौद्धिक छलांग
मशहूर भौतिकविद अल्बर्ट आइंस्टीन ने इसे संभवत: ऐसी सबसे बड़ी बौद्धिक छलांग करार दिया था, जिसे भरने का मौका शायद ही किसी व्यक्ति को मिला हो। इस बुक की बिक्री का काम देखने वाले नीलामीघर क्रिस्टीज ने उम्मीद की थी कि बकरी की खाल के कवर वाली इस किताब के 10 से 15 लाख डॉलर मिल जाएंगे।
इसे लगभग 3,719,500 डॉलर में खरीदा गया
बोली लगाने वाले एक व्यक्ति ने इसे लगभग 3,719,500 डॉलर में खरीद लिया। ‘फॉक्स नयूज’ की खबर के अनुसार, प्रिंसिपिया मैथेमेटिका में न्यूटन के गति के तीन नियमों को एक्सप्लेन किया गया है। इसमें बताया गया है कि किस तरह से चीजें बाहरी बलों के प्रभाव में गति करती हैं।
लंबाई नौ इंच और चौड़ाई सात इंच
लाल रंग की इस किताब की लंबाई नौ इंच और चौड़ाई सात इंच है। इसमें 252 पेज हैं। इनमें कई पन्नों पर लकड़ी के चित्र भी हैं। बुक में एक मुड़ सकने वाली प्लेट भी है। पिछले 47 साल में न्यूटन के सिद्धांतों की एक ही अन्य मौलिक प्रति भी बेची गई है। उस प्रति को किंग जेम्स द्वितीय (1633-1701) को उपहार स्वरुप दिया गया था। उसे दिसंबर 2013 में क्रिस्टीज न्यूयार्क में 25 लाख डॉलर में खरीदा गया था।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story