न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने रचा इतिहास, 3 महीने की बेटी को लेकर पहुंची UN असेंबली में
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने संयुक्त राष्ट्र में एक नया इतिहास बनाया है। प्रधानमंत्री जैसिंडा असेंबली हॉल में इस बार अपनी तीन महीने की नवजात बेटी के साथ पहुंची थी।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने संयुक्त राष्ट्र में एक नया इतिहास बनाया है। प्रधानमंत्री जैसिंडा असेंबली हॉल में इस बार अपनी तीन महीने की नवजात बेटी के साथ पहुंची थी।
जैसिंडा अर्डर्न दुनिया के उन चंद नेताओं में से एक बन गई हैं, जिन्होंने राष्ट्र का अध्यक्ष रहते हुए किसी बच्चे को जन्म दिया हो। इसलिए अर्डर्न इस बार अपनी बेटी नेव को असेंबली हॉल में लेकर पहुंची थी।
New Zealand Prime Minister Jacinda Ardern created history by bringing her three-month-old daughter in the United Nations assembly hall
— ANI Digital (@ani_digital) September 25, 2018
Read @ANI story | https://t.co/SKfO99mJcv pic.twitter.com/1yfV3QrR30
जैसिंडा अर्डर्न के साथ संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में उनके साथी क्लार्क गेयफोर्ड भी पहुंचे थे। इस दौरान क्लार्क अर्डर्न के बगल में बैठे थे। अर्डर्न समेत ये तीनों लोग नेल्सन मंडेला शांति शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे।
इसे भी पढ़ें- मालदीव: राष्ट्रपति चुनाव में इब्राहिम सोलिह की जीत, जानिए भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ये नतीजें
पीएम जैसिंडा और बेटी नेव के साथी क्लार्क ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी पोस्ट की, उन्होंने इस फोटो में नेव का एक डमी पहचान पत्र भी शेयर किया हैं जिसमे लिखा था 'न्यूजीलैंड का पहला बच्चा'।
अपनी बेटी को संयुक्त राष्ट्र संघ के परिसर में लाने के फैसले के बार में पीएम ने कहा कि यह अद्वितीय और सुंदर लम्हा है। अर्डर्न ने न्यूजीलैंड हेराल्ड को बताया कि न्यूजीलैंड में नेव हर समय उनके साथ ही रहती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App