Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

न्यूजीलैंड : गोलीबारी के समय मस्जिद में थे बांग्लादेशी क्रिकेटर, इस तरह जान बचाकर भागे खिलाड़ी

न्यूज़ीलैंड के बड़े शहर क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में आज सुबह अंधाधुंध गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

न्यूजीलैंड : गोलीबारी के समय मस्जिद में थे बांग्लादेशी क्रिकेटर, इस तरह जान बचाकर भागे खिलाड़ी
X

न्यूज़ीलैंड के बड़े शहर क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में आज सुबह अंधाधुंध गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जिस समय मस्जिद में गोलीबारी हुई वहां पर बांग्लादेश की क्रिकेट टीम वहां पर भी मौजूद थी। हालांकि, इस गोलीबारी में क्रिकेट टीम के सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं, इस बात की पुष्टी बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने ट्वीट कर की है।

मस्जिद में गोलीबारी के समय क्रिकेटर मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे, उन्हें वहां से पुलिस सुरक्षा घेर में तत्काल वहां से निकाला गया और जान बच पाई। इसके बाद बांग्लादेशी क्रिकेटर के कई खिलाड़ियों ने ट्वीट कर बताया कि उनकी पूरी टीम इस समय सुरक्षित है।

बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल ने भी ट्वीट कर लिखा कि पूरी टीम सुरक्षित है। बहुत भयावह अनुभव है। कृपया आप हमें दुआओं में याद रखें। इसके बाद विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम ने भी ट्वीट किया।

मुश्फिकुर रहीम ने लिखा कि क्राइस्टचर्च की मस्जिद में हुई गोलीबारी में वह सुरक्षित बच गए हैं। हम बहुत खुश किस्मत हैं जो बच गए। खुदा करे कि हमें ऐसा फिर कभी ना देखने को मिले।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई है, शनिवार को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच शुरू होना था। अब इस हादसे के बाद इसे रद्द कर दिया गया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर ने करीब 50 से अधिक राउंड फायरिंग की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story