न्यूजीलैंड में सबसे पहले मना साल 2017 का जश्न
दुनियाभर में सबसे पहले न्यूजीलैंड के ऑकलैंड और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में नए साल ने दस्तक दी।

X
haribhoomi.comCreated On: 31 Dec 2016 12:00 AM GMT
ऑकलैंड. दुनियाभर में सबसे पहले न्यूजीलैंड के ऑकलैंड और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में नए साल ने दस्तक दी। इस दौरान जबरदस्त आतिशबाजी के साथ लोगों ने जहां नए साल का स्वागत किया, वहीं रंग बिरंगी रोशनी और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की गूंज के साथ ऑकलैंड शहर में बड़ी तादाद में विदेशी सैलानियों ने भी नव वर्ष पर एक-दूसरे को बधाईयां दीं।
इसलिए न्यूजीलैंड में पहले आता है नया साल
- न्यूजीलैंड धरती पर साउथ और ईस्ट हेमिस्फियर्स में है। यहां सबसे पहले रात के 12 बजते हैं। यही वजह है कि यहां सबसे पहले नए साल का आगाज होता है।
- न्यूजीलैंड में नए साल के अगले दिन सरकारी छुट्टी होती है।
- न्यूजीलैंड में नए साल का आगाज हुआ उस वक्त भारत में शाम के 4:30 बज रहे थे।
भारतीय वक्त से कब कहां होगा नए साल का आगाज
- जापान में भारतीय समयनुसार रात साढ़े आठे बजे मनाएगा।
- चीन में भारतीय समयनुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा जश्न।
- म्यांमार में रात 11.00 बजे नया साल मनाया जाएगा।
- बंग्लादेश में रात 11.29 मिनट पर नए साल का जश्न मनाया जाएगा।
- नेपाल रात 11.30 बजे से नए साल के जश्न में डूब जाता है।
- श्रीलंका और भारत में नए साल का जश्न एक साथ शुरु होता है।
भारत से आधे घंटे बाद PAK में होगा नए साल का आगाज
- पाकिस्तान में नए साल का जश्न भारत से आधे घंटे बाद शुरू होगा।
- दुबई में नए साल की शुरूआत सुबह तड़के 1.30 बजे होगी।
- कनाडा के शहरों में सुबह 8.30 बजे शुरू होगा नए साल का जश्न।
- ब्राजील में सुबह 7.30 बजे शुरू होगा नए साल का जश्न।
- रूस में नया साल भारतीय समयनुसार 5.30 बजे मनाया जाएगा।
- अमेरिका में पश्चिमी तट पर नए साल का आगाज सबसे बाद में होता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story