पतंजलि के उत्पादों के प्रचार कार्यक्रम में CM फडणवीस की पत्नी के खिलाफ NCP कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
महाराष्ट्र के शोलापुर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की महिला सदस्यों ने आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ नारेबाजी की।

महाराष्ट्र के शोलापुर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की महिला सदस्यों ने आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ नारेबाजी की। योग गुरू रामदेव की कंपनी पंतजलि आयुर्वेद की ओर से बनाए जाने वाले उत्पादों के प्रचार के लिए इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया था।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में तीन की मौत, 29 घायल
कार्यक्रम स्थल के बाहर अपने प्रदर्शन के दौरान एनसीपी की महिला कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जब महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाई जाने वाली वस्तुओं का बाजार नहीं बनाया गया है तो पतंजलि उत्पादों के लिए बाजार क्यों उपलब्ध कराया जा रहा है।
पुलिस ने कहा कि महिला प्रदर्शनकारियों को कुछ देर के लिए हिरासत में रखा गया और फिर उन्हें छोड़ दिया गया। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया।'
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: शराब के लिए युवक ने की अपने चाचा और भाई की हत्या
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App