शरीफ ने सुषमा को लिखा खत, दी दुआएं
नवाज ने सुषमा के जल्द ठीक होने की कामना की है।

X
haribhoomi.comCreated On: 29 Dec 2016 12:00 AM GMT
इस्लामाबाद. भारत और पाकिस्तान के विवादित रिश्तों के बीच पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना है। नवाज ने सुषमा को चिट्ठी लिखकर उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।
दोनों देशों भले ही सामरिक और राजनैतिक स्तर पर कितनी भी तनातनी हो, लेकिन दोनों देश कूटनीतिक औपचारिकताएं निभाने से पीछे नहीं हटते हैं। सूत्रों का मानें, तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए उन्हें खत भेजा है।
Pakistan PM Nawaz Sharif wrote letter to EAM Sushma Swaraj wishing her a speedy recovery: Sources
— ANI (@ANI_news) December 29, 2016
ज्ञात हो कि विदेश मंत्री की दोनों किडनियां फेल होने के बाद उन्हें नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद सुषमा का 10 दिसंबर को सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। उनकी सर्जरी करीब 5 घंटे तक चली। बतो दें कि सुषमा स्वराज को किडनी देने वाला व्यक्ति उनका करीबी नहीं बताया गया है।
सुषमा स्वाराज के एक भारतीय महिला राजनीतिज्ञ और भारत की विदेश मंत्री हैं। वे वर्ष 2009 में भारत की भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में विपक्ष की नेता चुनी गयी थीं, इस नाते वे भारत की पन्द्रहवीं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही हैं। पहले भी वह केंद्रिय मन्त्रिमंडल में रहने के साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रही हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story