पाकिस्तान ने दी परमाणु युद्ध की धमकी, कहा- अमेरिका कश्मीर विवाद पर रहे चुप
पाकिस्तान एनएसए के पूर्व नसीर खान जंजुआ ने कहा कि भारत ने कई घातक हथियार जुटा लिए हैं। भारत की तरफ से पाकिस्तान को बार-बार परंपरागत युद्ध की धमकी दी जाती है।

भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर विवाद एक बार फिर सामने आ गया है। अमेरिका ने कश्मीर विवाद को लेकर भारत का खुलकर समर्थन किया है।
पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल नसीर खान जंजुआ ने चेतावनी दी है कि साउथ एशिया में परमाणु युद्ध का माहौल है।
यह भी पढ़ें- 'मोदी की माफी' को लेकर संसद में हंगामा, जेटली ने विपक्ष से की ये खास बात
एक सेमीनार में राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर नसीर ने कहा कि साउथ एशिया क्षेत्र में नाजुक स्थिति बनी हुई है। परमाणु युद्ध की संभावनाओं से इनकार भी नहीं किया जा सकता है।
एनएसए ने दावा किया कि भारत कई खतरनाक हथियार बना चुका है और हमेशा पाकिस्तान को धमकी भी देता रहा है। उन्होंने आगे कहा कि साउथ एशिया की सुरक्षा दबाव में थी।
पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र में यूएस सुरक्षा बलों के समर्थन से हमारे देश में आतंकवाद का जन्म हुआ। जबकि अफगानिस्तान में तालिबान मजबूत हुआ है। अमेरिका अफगान पर अपना आरोप मड़ने में सफल नहीं रहा तो उसने पाकिस्तान पर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें- गुजरात-हिमाचल नतीजों पर बोले राहुल गांधी- गुस्से से नहीं प्यार से हारेगी भाजपा
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खतरे का सामना करना पड़ा, जब से तब अफगानिस्तान में अमेरिका ने उसके खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया।
नसीर खान जंजुआ ने आरोप लगाया कि अमेरिका भारत के साथ मिलकर पाक चीन इकनॉमिक कॉरिडोर के खिलाफ शड्यंत्र रच रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App