सूर्य पर स्पेस-क्राफ्ट भेजेगा नासा, करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
स्पेस-क्राफ्ट के लिए एक शील्ड तैयार की जा रही है जो की 1,400 डिग्री के तापमान को सहने की क्षमता रखती है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 May 2017 5:26 PM GMT Last Updated On: 30 May 2017 5:26 PM GMT
नासा सूरज पर स्पेसक्राफ्ट भेजने की सोच रहा है और जाहिर सी बात है कि वहां स्पेसक्राफ्ट को बहुत ज्यादा तापमान और रेडिएशन लेवल सहना होगा। नासा अपने इस मिशन के बारे में बुधवार को सोलर प्रोब प्लस इवेंट में 4 बजे बताएगा।
इस इवेंट को नासा टीवी और एजेंसी की वेबसाइट पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। नासा अपने इस स्पेसक्राफ्ट को 2018 में भेजेगा। नासा का ये स्पेसक्राफ्ट सूर्य से जुड़े तमाम सवालों का जवाब देगा और सूर्य के वर्णमंडल ऊपरी सतह कोरोना के बारे में पता लगाएगा।
कोरोना सूर्य की सतह से ज्यादा गर्म होता है। इसका तापमान 500,000 डिग्री से ज्यादा है। नासा इस स्पसक्राफ्ट को सूर्य की ऑर्बिट में भेजेगा। इस स्पेसक्राफ्ट की वजह से अंतरिक्ष में हो रहे मौसम के बदलावों का पता लगाया जा सकेगा जिससे पृथ्वी पर हो रहे बदलावों का भी पता लगाया जा सकेगा।
स्पेसक्राफ्ट के लिए एक शील्ड तैयार की जा रही है जो की 1,400 डिग्री के तापमान को सहने की क्षमता रखती है। ये 11.5 सेंटीमीटर मोटी कार्बन कॉम्पोजिट शील्ड होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story