Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इनसाइट लैंडर ने धरती पर भेजी मंगल ग्रह के हवा की आवाज

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह में हवा की हल्की गड़गड़ाहट को दर्ज किया किया है जिसके बाद धरती पर रहने वाले लोग पहली बार मंगल गृह में हवा की आवाज को सुन सकेंगे।

इनसाइट लैंडर ने धरती पर भेजी मंगल ग्रह के हवा की आवाज
X

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह में हवा की हल्की गड़गड़ाहट को दर्ज किया किया है जिसके बाद धरती पर रहने वाले लोग पहली बार मंगल गृह में हवा की आवाज को सुन सकेंगे। नासा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल गृह पर 10 से 15 मील प्रति घंटे (पांच से सात मीटर प्रति सेकंड) के हिसाब से चल रही हवा को दर्ज किया। नासा ने यह लैंडर 26 नवंबर को मंगल गृह पर भेजा था।
इंपीरियल कॉलेज लंदन के प्रमुख खोजकर्ता ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘सिस्मोमीटर से मिला यह शुरूआती 15 मिनट का पहला डाटा है।'
उन्होंने आगे कहा, यह किसी झंडे के लहरने के दौरान निकलने वाली आवाज की तरह है। यह आवाज वास्तव में पारलौकिक है।
इनसाइट लैंडर को मंगल गृह की अंदरूनी जानकारी का अध्ययन करने के लिये तैयार किया गया है, जिसमें भूकंप का पता लगाने के लिए और गृह की ऊपरी सतह से निकलने वाली गर्मी का अध्य्यन शामिल है।
नासा के वाइकिंग 1 और 2 लैंडर्स 1976 में वहां पहुंचे थे और उन्होंने भी मंगल गृह पर हवा की मौजूदगी के संकेत दिये थे। इस आवाज को www.nasa.gov अथवा www.insightmarswind.com पर सुना जा सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story