PM मोदी ने लिया असम का जायजा, बाढ़ से निपटने पर किया विमर्श
असम में बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तक 80 से ज्यादा लोग मर चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 1 अगस्त को बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का मुआएना करने असम गए हुए हैं। असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि मोदी का यह दौरा हर साल बाढ़ की मार झेलने वाले असम की स्थाई समस्या का हल खोजने के लिए है।
Guwahati: PM Modi at Assam administrative staff college,flood review meeting with officials and ministers underway pic.twitter.com/uoudM8iPhv
— ANI (@ANI_news) August 1, 2017
सोनोवाल ने बताया कि मोदी इस मुद्दे पर दो टुकड़ों में बातचीत करेंगे और शाम को दिल्ली के लिए निकल जाएंगे। उल्लेखनीय है कि असम में बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तक 80 से ज्यादा लोग मर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: देविंदर सिंह बहल ने पाक को दी भारतीय सेना की खुफिया जानकारी: NIA
असम के काबिनाते मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने जानकारी दी कि असम दौरे पर आए मोदी सबसे पहले यहां के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और बाकी के मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
इस बैठक में पीएम मोदी असम में हर साल बाढ़ के मुद्दे पर चर्चा करेंगे और इस बात का हल पर विमर्श करेंगे कि इस समस्या का स्थाई हल क्या हो सकता है।
Guwahati: PM Modi arrives at Assam administrative staff college, he will hold a flood review meeting with officials and ministers pic.twitter.com/8cLgm2CEHX
— ANI (@ANI_news) August 1, 2017
इसके साथ ही पीएम मोदी असम के अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मणिपुर में चलाए जा रहे राहत बचाव कार्यों का मुआएना भी करेंगे।
इसे भी पढ़ें: दक्षिण भारत में भाजपा बनेगी मजबूत, NDA में शामिल होगी AIADMK!
बता दें कि पीएम मोदी ने असम दौरे से पहले बाढ़ पीड़ित में मृतक के परिवार के लिए 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की थी। इसके साथ ही घायलों को 50 हजार रुपए देने को कहा है।
बाढ़ का जायजा लेने असम पहुंचे पीएम मोदी का वहां के लोगों ने हर बार की तरह विशेष स्वागत नहीं किया। इस बात की जानकारी असम के बीजेपी अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने दी।
उन्होंने बताया कि पीएम मोदी को गुवाहाटी में लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्वागत करने महज 6 या 7 लोग गए।
लोग इस बात से रुष्ट थे कि पीम मोदी ने उनकी खबर बहुत देर से ली इसलिए उन्होंने हर बार की तरह उनका भव्य स्वागत करने से इंकार कर दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App