पीएम मोदी ने हिमाचल में कहा- सरदार पटेल का चेला हूं, झुकने वाला नहीं
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में सियासी पारी चढ़ता जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भी कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर नकेल कस दी है। यही वजह है कि कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस समय दीमक बन गई है।
यह भी पढ़ें: मॉरिशस में सीएम योगी के सामने तिरंगे का अपमान, विपक्ष ने उठाए सवाल
पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने की वजह से वह कांग्रेस की आंख की किरकिरी बन गए हैं। हालात यह है कि कांग्रेस अब नोटबंदी को लेकर काला दिवस मनाने जा रही है। लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: गुरु नानक जयंती पर स्वर्ण मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता
मोदी ने कहा, 'मैं तो सरदार पटेल का चेला हूं। कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शनों के आगे कतई झुकने वाला नहीं हूं। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने से मुझे कोई भी नहीं रोक सकता है।'
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड फूड इंडिया: साध्वी निरंजन ज्योति ने पकाई शेफ इम्तियाज कुरैशी से साथ खिचड़ी
कांग्रेस गढ़ में नरेंद्र मोदी की ये रैलियां बहुत अहम हैं। कांगड़ा जिले में ही 15 विधानसभा सीटें हैं और 2012 के चुनाव में यहां से कांग्रेस ने 10 सीटें जीतीं थी, जबकि भाजपा को 3 सीटों से संतुष्ट होना पड़ा था। वहीं मंडी में 10 विधानसभा सीटें हैं। यहां 2012 में कांग्रेस और भाजपा को 5-5 सीटें हासिल हुई थीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App