स्टिंग में खुलासा: रिवाज की आड़ में मुस्लिम धर्मगुरु बुर्कानशीं औरतों से बना रहे हैं नाजायज संबंध
मुस्लिम महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उनके साथ एक रात गुजारने के लिए सौदा किया जा रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Aug 2017 6:20 PM GMT Last Updated On: 17 Aug 2017 6:20 PM GMT
एक स्टिंग ऑपरेशन में मुस्लिम धर्मगुरुओं को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। स्टिंग में सामने आई जानकारी के मुताबिक मौलवी निकाह हलाला के लिए महिलाओं से 20,000 से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक वसूल रहे हैं। कई बार पैसों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की भी मांग कर रहे हैं।
दी डेली मेल की खबर के मुताबिक इस स्टिंग में तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उनके साथ एक रात गुजारने के लिए सौदा किया जा रहा है।
हलाला एक प्रथा है। यह उन मुस्लिम महिलाओं के लिए बनाई गई है जिनका अपने पति से तलाक हो चुका है। लेकिन वो महिला अपने पति से एक बार फिर से निकाह करना चाहती है। ऐसे में उस महिला को किसी दूसरे इंसान से निकाह कर उसके साथ सम्बन्ध बनाने होते हैं और फिर उसे तलाक देना होता है।
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अनुसार इसी स्थिति में वो महिला अपने पति से दोबारा शादी कर सकती है।
मुस्लिम धर्मगुरु इस प्रथा का फायदा उठा रहे हैं। जैसे उन्हें ऐसी कोई महिला मिलती है जो अपने तलाक लिए हुए पति से फिर से शादी करना चाहती है। वह तुरंत उसके सामने पैसों और शारीरिक संबंध बनाने की मांग देते हैं। इसके लिए उन्होंने बाकायदे पैकेज भी बना रखे हैं। वह प्रथा के मुताबिक दूसरे शख्स की भूमिका निभाते हैं।
हिन्दी न्यूज चैनल आज तक के स्टिंग में मुरादाबाद के करीब लालबाग की मदीना मस्जिद के इमाम मोहम्मद नदीम से बातचीत की।
गुप्त सूत्र ने खुद को एक मुस्लिम महिला का रिश्तेदार बताया जो अपने पहले पति से दोबारा निकाह करना चाहती है।
इसलिए सूत्र ने नदीम से अपील की कि वो महज एक रात के लिए महिला से निकाह कर उसके पति बन जाएँ ताकि महिला अपने पति से दोबारा निकाह कर सके।
बता दें कि नदीम की शादी पहले ही हो चुकी है। नदीम दूसरी महिला से निकाह कर उसके दुसरे पति।
बनने के लिए तैयार हो गए।
इसे भी पढ़ें: कैदियों-पुलिस के बीच झड़प, 37 कैदियों की मौत
जब सूत्र ने नदीम से सवाल किया कि क्या इस बात से उनकी बेगम और उनके रिश्ते में दूरियां तो नहीं आ जाएँगी तो उन्होंने कहा कि नहीं उनकी बेगम को इसमें कोई आपत्ति नहीं है।
जब सूत्र ने उनसे पूछा कि क्या आपने इस सिलसिले में अपनी बेगम को बताया है तो नदीम ने कहा कि नहीं मेरी बेगम को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और मुझे नहीं लगता कि उसे इस बारे में जानकारी देने की कोई जरूरत ही है।
इमाम ने बताया कि वो पहले भी एक समझौते के तहत ऐसे निकाह कर चुका है। नदीम ने अपने पूरे पैकेज के बारे में बताया जो कि 1 लाख का था और इसमें महिला के साथ शरीरिक सम्बन्ध बनाना भी शामिल था।
इसके साथ ही नदीम ने इस बात को भी सुनिश्चित किया कि उक्त महिला के साथ निकाल करने और सम्बन्ध बनाने के बाद वो निश्चित तौर पर उसे तलाक बोल देगा ताकि महिला कानूनन अपने पति से शादी करने के योग्य हो सके।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story