पाकिस्तान की राजनीति से दुनिया में बवाल, परवेज मुशर्रफ ने आतंकी हाफिज की तरफ बढ़ाया हाथ
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी आतंकी हाफिज सईद की तरफ हाथ बढ़ा दिया है।

पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भुचाल ला दिया है। मुशर्रफ ने कहा कि अतंरराष्ट्रीय आतंकी और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साथ अगले साल होने वाले आम चुनाव में गठबंधन के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर एनजीटी सख्त, 48 घंटे में राज्य सरकार से मांगा जवाब
परवेज ने कहा कि पाक में संकट के वक्त हाफिज की पार्टी ने लोगों की मदद की थी। पाकिस्तानी 'आज' न्यूज चैनल द्वारा जमात-उद-दावा प्रमुख सईद के साथ गठबंन पर पूछे सवाल के जवाब में यह खुलासा किया है।
उन्होंने कहा कि अभी तक उन लोगों के साथ कोई बात नहीं हुई, लेकिन अगर गठबंधन का हिस्सा बनना चाहेंगे तो मैं उनका स्वागत करूंगा। इससे पहले भी परवेज ने लश्कर का समर्थन किया था और हाफिज से मुलाकात की बात भी स्वीकार की थी।
ये भी पढ़ें - राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया, पार्टी में जश्न
बीते दिनों पाकिस्तान के आर्य टीवी के साक्षात्कार में जब ये पूछा गया कि क्या वो उस शख्स की बखान कर रहे हैं जो मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार हैं, मुशर्रफ ने सहमति जताते हुए कहा कि हाफिज कश्मीर में सक्रिय है और वो वहां के लोगों को नैतिक समर्थन दे रहा है।
मुशर्रफ ने कहा कि जहां तक मुंबई हमलों की बात है उस संबंध में हाफिज अपनी संलिप्तता से इनकार कर चुका है। लिहाजा आप उसकी भूमिका पर सवाल नहीं उठा सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App